माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर टूटी सेफ्टीवॉल
माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर टूटी सेफ्टीवॉल से हादसों का
अंदेशा बना हुआ है। काफी समय बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। माउंटआबू से तलेटी तक खाई की ओर सेफ्टीवॉल बनाई हुई है। कई स्थानों पर यह सेफ्टीवॉल टूटी हुई पड़ी है।
काफी समय बीतने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही माउंटआबू वाहन कर नाका के पास समेत कई स्थानों पर रोड धंसने लगी है इससे बचने के लिए वाहन चालक बीचों-बीच से गुजर रहे है। ऐसे में सामने से बड़े वाहन के आने की स्थिति में हादसों का अंदेशा बना रहता है।
माउंट आबू-आबूरोड के बीच टूटी सेफ्टीवॉल, जिससे हमेशा हादसे का अंदेशा लगा रहता है।