- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Celebrated Anniversary Of Adarsh Vidya Mandir At Sildar
सिलदर में आदर्श विद्या मंदिर का मनाया वार्षिकोत्सव
तंवरी | सिलदर गांव के आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक स्कूल का वार्षिकोत्सव उमंग धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमाराम देवासी, विशिष्ट अतिथि महिपालसिंह देवड़ा उप सरपंच, छगनलाल लोहार मेर मांडवाड़ा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वेलचंद सोनी ने की। मुख्य वक्ता के रुप में आदर्श शिक्षा समिति सिरोही के जिला सचिव लकाराम चौधरी मौजूद थे। इस मौके विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शारीरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियांदी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक प्रजापत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष मंछारामजी माली समेत अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।
तंवरी. आदर्श विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी।