पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News Celebrated When Dangi Became Rajya Sabha Mp Candidate

डांगी के राज्यसभा सांसद उम्मीदवार बनने पर मनाई खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व रेवदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीरज डांगी को राज्यसभा में कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर रेवदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक एनएसयूआई ने पटाखे जलाकर खुशियां मनाई। इस मौके कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल, रेवदर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच मानाराम पुरोहित, अशोक अग्रवाल, देवाराम पुरोहित, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष आकाश मेघवाल, पिंटू मेघवाल, प्रवीण धर्माणी, कैलाश मेघवाल, नरेंद्र धर्माणी, प्रकाश कुमार समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

आबूरोड | नीरज डांगी की ओर से शुक्रवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद आबूरोड के कांग्रेसियों ने माला पहनाकर बधाइयां दी। इस मौके प्रीति डांगी, जिला कांग्रेस के भवनीश बारोट, पंचायत समिति सदस्य लीलाराम गरासिया, जिला महासचिव नवीन सांखला, पूर्व पार्षद माधव मारु, भवानीसिंह भडाणा, लाखाराम चौधरी व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गहलोत मौजूद थे।

नीरज डांगी के साथ राजनीति की शुरुआत करने वाले रतन देवासी बता रहे हैं कैसी रही उनकी राजनीतिक यात्रा

सिरोही. यह एक संयोग है कि हम दोनों का राजनीतिक जीवन साथ ही शुरू हुआ। पहली बार दोनों को टिकट भी एक साथ मिला और यूथ कांग्रेस में रहते हुए बहुत काम किए। नीरज शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहे। उनके पिता जो सरकार में मंत्री थे उनसे काफी प्रेरणा मिली। 2004 से 2009 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में वसुंधरा सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। डांगी प्रदेश अध्यक्ष और मैं उपाध्यक्ष था। हमें याद है कि डांगी के नेतृत्व में माउंट आबू में तीन दिवसीय प्रदेश का सबसे बड़ा यूथ कांग्रेस शिविर का आयोजन करवाया गया था। यह संयोग है कि हम दोनों को पहली बार एक साथ चुनाव लडऩे का मौका मिला। अभी वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव है। सबसे बड़ी बात यह रही कि राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले हम दोनों नेताओं को पार्टी ने कई मौके दिए और हमें विधानसभा चुनाव में प्रोजेक्ट किया। मैं एक बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और अब डांगी को राज्यसभा के लिए मौका मिला है।

मंडार | कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ने रेवदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नीरज डांगी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके मंडार समेत जेतावाड़ा, सोरड़ा, पीथापुरा, मोरवड़ा, मगरीवाड़ा, जांमठा, कोटड़ा, भटाना, पादर व रायपुर समेत आसपास के गांवों में भी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके महेश अग्रवाल, हीरसिंह, फिरोज, रावताराम चौधरी, शकूर भाटी, मानाराम चौधरी, डायाराम पुरोहित, कुंदन राव, मुकेश संत, प्रकाश जोशी, चंदू अग्रवाल, भैराराम खेंड़ा, प्रकाश चौधरी, इम्तियाज, मुकेश मेघवाल, कृष्ण पंचाल, समुंद्र सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

रतन देवासी।

मंडार. नीरज डांगी के राज्यसभा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।

आबूरोड. नीरज डांगी को राज्यसभा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के बाद आबूरोड के कार्यकर्ताओं ने जयपुर जाकर बधाई दी।
खबरें और भी हैं...