रोवाड़ा गांव में हुई सीएलजी की बैठक
समीपवर्ती रोवाड़ा गांव में सीएलजी सदस्यों की बैठक
का आयोजन सिरोही डीएसपी अंकित जैन के आतिथ्य एवं शिवगंज पुलिस निरीक्षक बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता में
आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निडर होकर मतदान करने का आह्वान किया।
बैठक में डिप्टी जैन ने
लोगों के अभाव अभियोग सुने। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को मतदान केंद्र पर चुनाव के दिन 200 मीटर दूर रहने के निर्देश दिए। सीआई चौधरी ने दुपहिया वाहन चलाते समय चालक को हेलमेट लगाने, नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहन के पंजीकृत कागजात साथ रखने, यातायात नियमों की पालना करने की सलाह दी। लोगों ने ग्राम पंचायत के नए भवन में स्थापित मतदान केंद्र 10 को स्कूल भवन में स्थानांतरण करवाने की मांग रखी। बैठक में चंदनसिंह, भुबाराम मीणा, भंवरसिंह, हनवंतसिंह, लच्छाराम, अर्जुनसिंह, मोतीसिंह, मोडाराम, पुलिस हैंड कांस्टेबल हिम्मतराम, कांस्टेबल राम स्वरूप, लालाराम भी मौजूद थे।
शिवगंज. रोवाड़ा में सीएलजी बैठक में चर्चा करते अधिकारी व सदस्य।