पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएनजी पंप का हुआ उद््घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडार| कस्बे में श्रीश्याम पेट्रोलियम प्वाइंट पर सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इस मौके वाहन चालकों के साथ गांव के कई लोगों मौजूद थे। कस्बे से डीसा जाने वाले हाईवे मार्ग पर श्री श्याम पेट्रोलियम प्वाइंट पर सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इस मौके सेल्स ऑफिसर इंडियन ऑयल सिरोही के भावेश देवे, जालोर-सिरोही के डीलर अरुण परसरामपुरिया एवं राजू सिंह देवल, पंकज पटेल समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में सीएनजी पंप का उद्घाटन किया गया। श्याम पेट्रोलियम प्वाइंट के मैनेजर सुरेश कुमार जोशी ने बताया कि लगातार वाहन चालकों की मांग एवं आम लोगों को राहत देने के लिए मंडार में पहला सीएनजी पंप खुला है, ताकि सीएनजी वाहन चालकों को अब गुजरात नहीं जाना पड़े और आसानी से सीएनजी उपलब्ध हो सके। इस मौके विजय सिंह, पूरण जोशी, झंवर देवड़ा व इकबाल खां समेत ग्रामीण मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...