हादसे में कॉलेज छात्र की मौत
सोरडा में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोरडा निवासी खेताराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र श्रवण कुमार सिरोही कॉलेज का छात्र है, वह घर में कुछ जरुरी सामान लाने के लिए गांव के एक युवक की बाइक पर सवार होकर मंडार आ रहा था। लेकिन सोरडा सडक मार्ग पर बाइक को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। श्रवण की हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए गुजरात ले गए। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मंडार थाना अधिकारी छगन डांगी ने बताया कि सड़क हादसे में श्रवण कुमार के गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई, जबकि बाइक सवार सोरड़ा निवासी डूंगरदास पुत्र लक्ष्मण दास घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार जनो को सौंप दिया।