पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Controversy Over Distribution Of Jan Aadhar Card

जनआधार कार्ड बांटने की बात पर विवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंदरथ ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह जन आधार कार्ड बांटने की बात को लेकर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पीडित की ओर से गाली गलौच व पत्थर फेंक कर मारने को लेकर अनादरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पत्थर लेकर दौड़ते हुए सरपंच की फुटेज बाबा रामदेव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। थाना अधिकारी हमीरसिंह भाटी ने बताया कि सिंदरथ निवासी मोहनलाल पुत्र लकमाजी गुरु ने रिपोर्ट दी कि वह सिंदरथ में ईमित्र संचालक व बैंक बीसी हैं। शनिवार सुबह 10 बजे उसके पुत्र मनोज के साथ जनआधार कार्ड बांटने के लिए राजीव गांधी सेवा केंद्र पहुंचा तथा सरपंच शिवराजसिंह को 5 बार तथा ग्राम सचिव को 4 बार कॉल किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं करने पर पंचायत में मौजूद वीरेंद्रसिंह ने दो जनों को जनआधार कार्ड बांट कर फोटो वायरल कर दिए। इससे नाराज होकर सरपंच शिवराजसिंह पुत्र हीरसिंह, करणपालसिंह पुत्र हीरसिंह व साथी लोकेंद्रसिंह तथा अरविंदसिंह पंचायत भवन में आए तथा गाली गलौच कर अपमानित किया तथा उन्होंने धक्का देकर मारपीट की। बड़ा पुत्र दशरथ वीडियो रिकॉर्ड करने लगा तो मोबाइल छीनने के लिए पत्थर लेकर पीछे दौड़े।

ईमित्र संचालक को लेकर शिकायतें थी। दो दिन पूर्व ही कलेक्टर व विकास अधिकारी को लिखित में शिकायत दी थी। सुबह मोहनलाल का कॉल आया, मैनें कॉल रिसीव नहीं किया। पंचायत पहुंचने पर मोहन ने गालीगलौच की। उसके बेटे ने मुझे धक्का दिया। उसे पकड़ने पीछे दौड़ा था।
-शिवराजसिंह, सरपंच, सिंदरथ

सीसीटीवी में कैद सरपंच।
खबरें और भी हैं...