पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Convener Made For Mahatma Gandhi39s Birth Centenary Celebrations

महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी समारोह के लिए बनाए संयोजक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान सरकार के कला संस्कृति साहित्य एवं पुरातत्व विभाग ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150 वीं जयंती वर्ष में आयोजित जिला स्तर पर गठित कमेटी के अनुरुप ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित की जाने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के लिए समितियों का गठन करने का आदेश जारी किया है। समिति संयोजक राजेंद्रसिंह सांखला की अनुशंषा पर राज्य सरकार ने महात्मा गांधी जन्म शताब्दी समारोह की ब्लॉक स्तरीय समितियों के संयोजकों व सहसंयोजकों की नियुक्ति की है।सिरोही ब्लॉक के लिए संयोजक गोपालसिंह जैला, सहसंयोजक जयंतीलाल माली, शिवगंज ब्लॉक के लिए संयोजक हरीश परिहार, सहसंयोजक सोहन लाल चितारा, पिंडवाड़ा ब्लॉक के लिए संयोजक दिलशेर खान, सहसंयोजक दिनेश मालवीय, आबूरोड ब्लॉक के लिए ललित सिंह, सहसंयोजक सुरेंद्र छाबडा तथा रेवदर ब्लॉक के लिए संयोजक भवानीसिंह, सहसंयोजक लाखाराम चौधरी को नियुक्त किया गया है। उपखंड अधिकारी की अध्øाक्षता में गठित इस सामिति में तहसीलदार, विकास अधिकारी प्रधानाचार्य शिक्षा चिकित्सा, पुलिस, वन एवं अन्य विभागों के अधिकारी सदस्य रहेंगें।

खबरें और भी हैं...