पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्राणघातक हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरोही | सिंदरथ के ग्रामीणों ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर सिंदरथ ग्राम सभा में बैठक के दौरान सरपंच व ग्रामीणों पर प्राणघातक हमला करने वाले असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामवासियों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि गत 5 मार्च को सिंदरथ के राजीव गांधी सेवा केंद्र में ग्रामसभा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने सरपंच शिवराजसिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिकों पर प्राणघातक हमला किया। इसकी रिपोर्ट अनादरा थाने में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में दिए गए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सरपंच, उसके दोनों व कुछ नागरिकों को इन असामाजिक तत्वों से जान का खतरा है। आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब होने से दो गांवों की जनता में वैमनस्य बढ़ सकता है। ज्ञापन देते समय उकाराम, कालूराम, समनाथसिंह, वागसिंह, वदाजी माली, छगन रावल, हीराराम, दिनेश, छोगाराम, बाबूराम, जैसाराम, दूदाराम, शांतिलाल, मोतीलाल सहित काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

सिरोही. सिंदरथ के ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
खबरें और भी हैं...