डिस्कॉम कर्मियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
डिस्कॉम कर्मचारी संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर 12 मार्च को घोषित धरना प्रदर्शन को लेकर अधीक्षण अभियंता सिरोही ने पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण व मार्च माह में राजस्व वसूली को देखते हुए पदाधिकारियों ने 12 मार्च का धरना स्थगित किया है। कर्मचारियों की मांगे नहीं माने जाने पर अप्रैल माह में धरना पुन: दिया जाएगा। इस मौके कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा। बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता प्रवीण खत्री, अखिलेश यादव, मनोज वैष्णव, राजेंद्र चौधरी, श्रवण सिंह, राजेश सुथार, नीरज जैन, ओमदेव, विक्रम, भवानी सिंह, प्रवीण कुमार व राजेश मौजूद थे।
आबूरोड. डिस्कॉम के एसई को कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा।