वितरित किए जन आधार कार्ड
भटाना. ग्रामीणों को जनआधार कार्ड का वितरण किया गया।
भटाना | राजीव गांधी सेवा केंद्र धवली में राज्य सरकार की ओर से निशुल्क जन आधार कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपसरपंच चंदर कुंवर देवड़ा एवं ग्राम विकास अधिकारी महेंद्रकुमार खंडेलवाल की मौजूदगी में कार्ड वितरित किए गए। इस मौके कनि.लि. महेश राजपुरोहित, हरीश कुमार, बाबूलाल, समाजसेवी ईश्वरसिंह देवड़ा भी मौजुद थे।