पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Each Department Of The District Will Have A Separate Profile Information From Officer To Employee

जिले के प्रत्येक विभाग की बनेगी अलग से प्रोफाइल अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक की होगी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि अधिकारी उनके पास आने वाले आमजन की समस्याओं का निस्तारण संवेदनशील होकर करें और उन्हें गुमराह न करें। उन्होंने बुधवार को जिले की जन समस्याओं के समाधान के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र वीसी रूम में उपखंड स्तर तक वीसी के माध्यम से जिला अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागों की आमजन से जुडी समस्याओं का समाधान संवेदनशील होकर करें और आने वाले पीड़ितजन को अपने स्तर से संतुष्ट कर भेंजे। इसमें किसी प्रकार कोताही न बरते। उन्होंने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियो से कहा कि वे अपने-अपने विभाग की प्रोफाइल बनाए, जिसमें पूरी जानकारी हो और इसे तय सीमा में बनाकर भिजवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रति सप्ताह होने वाली साप्ताहिक बैठक में वीसी रूम में समय पर उपस्थित हो, जिससे कि खंड स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो सके और आमजन को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर नहीं आना पडे। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय व शासन सचिवालय से मिले पत्रों एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को जल्द नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि अगर किसी प्रकरण में समय अधिक लगने की संभावना हो तो उसका अंतरिम जवाब जल्द भेजा जाए, जिससे की प्रकरण की वस्तु स्थिति की जानकारी मिल सके। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, सचिव यूआईटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगरपरिषद आयुक्त, अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल संसाधन खंड सिरोही समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएमवाई से आबादी के ठोस प्रस्ताव शीघ्र भिजवाए।

पेड़ को मदर ट्री घोषित करने का लेंगे प्रस्ताव

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर रिछपाल सिंह बुरडक ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे अपनी-अपनी पंचायतों में किसी एक पुराने पेड को मदर ट्री घोषित करने के प्रस्ताव पारित करेें।

सिरोही. नवनियुक्त कलेक्टर भगवती प्रसाद ने अधिकारियों की बैठक ली।
खबरें और भी हैं...