- Hindi News
- National
- Jawal News Rajasthan News Examination Of Elementary Education Completion Certificate 37 Candidates Were Absent
प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र की परीक्षा 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
आबूरोड | प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 2020 के तहत शनिवार को हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें आबूरोड ब्लॉक में बनाए गए 23 परीक्षा केन्द्रों पर राजकीय एवं निजी विद्यालयों के पंजीकृत 2860 में से 2823 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी दलपतराज पुरोहित द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आबूरोड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातपुर एवं मावल परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। केन्द्राधीक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर निर्देश दिए।