- Hindi News
- National
- Abu Road News Rajasthan News Fair In Kesarganj Burning Of Eco Friendly Holi
केसरगंज में भरा मेला, इको फ्रेंडली होली का दहन
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली पारम्परिक रीतिरीवाज के अनुसार उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। होली की पूजा-अर्चना की गई। शाम को शुभ मुहूर्तों में होलिका दहन किया गया। अगले दिन धुलंडी मनाई गई और लोगों के एक-दूसरे के रंग लगाकर होली मनाई। इस मौके एबीवीपी आबूरोड नगर इकाई के तत्वाधान में न्यू टाउनशिप गणका (क्लब हाउस) में पूर्व कार्यकर्ताओं का होली स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जीनगर समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में सदर बाजार में होली दहन किया गया। संस्थान मंत्री प्रकाश आर्य ने बताया कि ईंटों का हवन कुंड बना कर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के साथ मात्र एक लकडी के छोटे गट्टर से होली बनाकर आहुतियां दी गई। साथ ही मंगलवार शाम को रामझरोखा मंदिर परिसर में वार्षिक मेला भरा।
आबूरोड. केसरगंज में आयोजित मेले में शहरवासियों ने भाग लिया।