- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Farmers Of Sumerpur Met Chief Minister Ashok Gehlot In Jaipur Raised Demand For Sei Jawai Link Project From Mahi Dam
जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले सुमेरपुर के किसानकिसानों ने माही बांध से सेई-जवाई लिंक परियोजना की उठाई मांग
सुमेरपुर एवं आसपास गांवों के किसान गुरुवार को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर माही बांध से सेई-जवाई लिंक परियोजना को शीघ्र ही लागू कराने एवं सिरोही में पेयजल और सिंचाई के लिए जवाई बांध पुनर्भरण योजना के तहत पानी देने की मांग की। जानकारी के अनुसार सुमेरपुर, दुजाना पावा, दुजाना, बलाना, कोसेलाव, जाखोड़ा, तखतगढ़, गोगरा, बसंत आदि गांवों के करीब 250 किसान बसों में सवार होकर गुरुवार सुबह जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और सीएम अशोक गहलोत से मिले। किसानों के साथ पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री गहलोत को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि वर्ष 2008-2013 में सरकार के बजट में बहुप्रतिक्षित बांसवाड़ा जिले की माही परियोजना के तहत पानी का सार्थक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अनुमानित 1 करोड़ रुपए की लागत से माही बांध का पानी पाली जिले के जवाई बांध में लाने के लिए सर्वे कार्य करवाए जाने की घोषणा की गई थी। 15वीं लोकसभा के समय केंद्रीय जल विकास अभिकरण की ओर से 14 हिमालयन लिंक परियोजना प्रस्ताव हैक्टोलोजीकल डाटा सम्मिलित किए गए।
योजना का वर्ष 2008-13 में कांग्रेस सरकार ने बजट में घोषणा की थी : प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि माही सागर बांध का पानी टनल, लिफ्ट के जरिए सेई बांध में लाने की योजना एवं सेई बांध के पानी की आवक जवाई बांध का लिंक जुड़ाव होने से पानी की समस्या का निस्तारण संबंधी पूर्व में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री को अवगत भी करवाया था। इस बहुप्रतिक्षित योजना को मूर्तरूप देने के लिए वर्ष 2008-2013 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के बजट में घोषणा भी की गई थी। इस योजना से जोधपुर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के क्लोजर की आवश्यकता होने पर पाली से जोधपुर को पानी की सप्लाई दी जा सके। साथ ही पाली, जालोर, सिरोही क्षेत्र के गांवों में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया आश्वासन
सीएम गहलोत ने किसानों को संबोधित किया व बहुप्रतिक्षित परियोजना को लागू करवाने का पूरा भरोसा दिया है। इस मौके एआईसीसी सदस्य रंजू रामावत, पाली नगर परिषद के पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा, सुमेरपुर के भंवरसिंह चौधरी, बलाना सरपंच शंभुलाल मीणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जयनारायण छीपा, कस्तूराराम मीणा, पार्षद गोविंदराम, हरीसिंह,मूलाराम, नगाराम, नरसाराम, वागाराम, मांगीलाल, कांतिलाल, फुटरमल, सांकलाराम बलाना, चंपालाल मीणा भी मौजूद थे। किसान मुख्यमंत्री आवास पर करीब एक घंटे तक रहे।
जयपुर में गुरुवार को सुमेरपुर के किसानों ने मुख्यमंत्री को समस्याएं बताई।