- Hindi News
- National
- Abu Road News Rajasthan News Get Cold Cold And Fever Treated At Home Minister Of State
सर्दी, जुकाम व बुखार का इलाज घर पर ही करवाएं : राज्यमंत्री
महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री ममता भूपेश ने प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित कई मामले सामने आने के बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश जारी किए है। इसमें कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए गए है।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यरत समस्त स्टॉफ एवं पोषाहार से लाभांवित बच्चे यदि सर्दी, जुकाम व बुखार से पीडि़त है तो घर पर ही रहकर चिकित्सकीय परामर्श लेने एवं केन्द्र पर नहीं आने के लिए कहा गया है। इसमें इस बात के लिए भी पाबंद किया गया है कि संबंधित घर पर ही विश्राम करें और स्वस्थ होने के बाद ही केन्द्र पर आए। इससे स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित होने से रोका जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों को आदेश की पालना कराने के लिए पाबंद किया गया है।
निर्देशों की करेंगे पालना
हालांकि, अभी अपने यहां कोरोना वायरस के संक्रमण जैसी स्थिति नहीं है लेकिन, एहतियात रखना बेहद जरूरी है। विभागीय उच्च प्रशासन से जो भी निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार आगे कार्य करेंगे।
-नीतिन गहलोत, सीडीपीओ, आबूरोड