- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Grasshopper Attack Two Months Later 9 Villages In The District Were Declared Deprivation
टिड्डी हमला: दो माह बाद जिले के 9 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया
इस बार दिसंबर और जनवरी महीने में हुए टिड्डी दल के हमले के बाद अब सरकार ने प्रदेश के 8 जिलों के 908 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इसमें बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, श्रीगंगानगर और पाली के साथ ही सिरोही के भी गांवों को शामिल किया गया है। जनवरी महीने में टिड्डी दल ने बड़ा हमला कर लाखों रुपए की फसलों को बर्बाद कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से प्रारंभिक सर्वे करवाया गया, जिसमें सामने आया था कि इस हमले में टिड्डी दल ने आबूरोड, शिवगंज व पिंडवाड़ा तहसील के 32 किसानों के खेत खा गई। करीब 12.4 हैक्टेयर में खड़ी फसलों को तबाह कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान पिंडवाड़ा तहसील में 6 गांवों में हुआ है। शिवगंज के 2 और आबूरोड के 1 गांव में नुकसान हुआ। जिले के 9 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में पिंडवाड़ा के मोरस, अरणुआ, केशवगंज, उंद्रा व मूरी, शिवगंज के मोरली व कैलाशनगर और आबूरोड के मोरस गांव में टिड्डी से फसलों में नुकसान को माना है।