पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Holi Celebrated The Festival Of Colors At Sp Nurture School With Gulal

एसपी नर्चर स्कूल में गुलाल से मनाया रंगों का पर्व होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा की खबर

सिरोही| एसपी नर्चर स्कूल में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी सरोज शर्मा के अनुसार कार्यक्रम की शुरआत क्लास फस्र्ट, एचकेजी, एलकेजी, नर्सरी एवं प्लेग्रुप के बच्चों को होलिका एवं भक्त प्रहलाद की कहानी बताई गई। बच्चों को सूखे रंग से होली खेलने एवं पानी को व्यर्थ नहीं बहाने के लिए भी समझाया गया। बच्चों ने सेव वाटर, यूज गुलाल का स्लोगन भी बनाया। इसके बाद बच्चो ने सूखे रंगों से होली खेली। इस दौरान सभी ने होली के गीतों पर डांस भी किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने अपने सहपाठियों को होली की शुभकामनाएं दी एवं अपने टीचर्स से आशीर्वाद लिया। इस मौके स्कूल सदस्य अनिता डांगी, श्वेता भट्ट, शीतल वेदी, शशि भाटी व अनिता चौहान मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...