पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Honored Women For Outstanding Work Competitions Were Also Held

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित, प्रतियोगिताएं भी हुईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिलेभर में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई, जिसमें विजेता रहने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वेराविलपुर, मोरस, घरट, पिंडवाड़ा, मांडवा व उथमण से करीब 80 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला एवं बाल विकास आयोग की सेक्रेटरी डॉ. वर्षा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी तथा महिलाओं के सामाजिक स्तर को उच्च बनाने पर बल दिया। उन्होंने पौषण संबंधी विभिन्न जानकारियां दी। गृहविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अंकिता शर्मा ने केंद्र पर स्थित विभिन्न इकाइयों गृहवाटिका, जैविक इकाई, नर्सरी, बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली, मुर्गी एवं बकरीपालन इकाई, नींबू, सीताफल और आंवले के बगीचे की जानकारी दी तथा इनका भ्रमण भी करवाया। उन्होंने कृषि अनुसंधान परिषद की नई पहल वाटिका एवं क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पोषण, न्यूट्रीगार्डन, पोषक अनाज व दालों के बारे में बताया। इस मौके उद्यानिकी फसलों में निर्जलीकरण पर प्रदर्शन भी रखा गया, जिसमें फल सब्जियों के संरक्षण के बारे में बताया। सशक्त महिला एवं इंजीनियर प्रेम आसिदा ने महिलाओं की तकनीकी शिक्षा में भागीदारी पर चर्चा की। इस मौके पुरस्कृत किसान मोहन कुमार ने नर्सरी लगाने व वेस्ट डिकयोजर के उपयोग बताए। केंद्र के सहयोग से बनी महिला उद्यमी भगवति ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में खेती के उपकरण की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रेखा प्रथम, सुनीता द्वितीय तथा संतोष तीसरे स्थान पर रही। इस मौके सुरेंद्र सिंह, चत्तरसिंह, प्रताप कुमार व केसरसिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को उपहार दिए गए।

खबरें और भी हैं...