पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Important To Keep Cleanliness To Avoid Corona Virus Infection Medical Department

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने साफ-सफाई रखना जरूरी : चिकित्सा विभाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के प्रति सेंसेटाइज किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। आमजन को भी समझाएं कि यदि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए तो यह वायरस अटैक नहीं कर सकता। सीएमएचओ ने बताया कि पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों पर बारीक नजर रखी जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा विभाग ने हैल्पलाइन नंबर जारी किए है। आमजन 02972- 222259 पर मरीज के बारे में सूचित कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...