पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News In Case Of Damage To Sewer In Old Checkpost Area The Administration Did Not Take Action Even On The Third Day

पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र में नाले को नुकसान पहुंचाने का मामलाप्रशासन की ओर से तीसरे दिन भी नहीं हुई कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबूरोड | शहर के पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र में प्राकृतिक बहाव के नाले को अस्तित्व पहुंचाने के मामले में लगातार तीसरे दिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी। जेसीबी की सहायता से नाले में मामूली कार्य करवाकर औपचारिकता पूरी कर ली गई। परेशान क्षेत्रवासियों की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर नाले से पीछे की अेार भूखंड पर जाने के लिए करवाए गए निर्माण को हटवाने एवं इसके अस्तित्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पीछे की ओर स्थित भूखंड मालिक की ओर से स्थानीय प्रशासन से मिलीभगत कर नाले की दीवार पर निर्माण करवाकर इसके अस्तित्व को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके साथ ही नाले की सीमा में अतिक्रमण किया गया है। बार-बार बताने के बाद भी स्थानीय अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे है।
खबरें और भी हैं...