पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News Information Of Schemes Given To Public Representatives In Camp In Pindwara Town

पिंडवाड़ा कस्बे में जनप्रतिनिधियों को शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिवसीय शिविर का हुआ समापन

पचायत समिति सभागार में दो दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। शिविर में विकास अधिकारी हनुवीर सिंह, हिराराम सहायक सचिव, चुन्नीलाल पंचायत प्रसार अधिकारी, जन चेतना संस्थान आबूरोड से ऋचा, ओम प्रकाश व रणछोड़ देवासी, राजीव प्रकाश माथुर, सहायक अभियंता पंचायत समिति पिंडवाड़ा, ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच, उप सरपंच व वार्ड पंचों ने भाग लिया। शिविर में विकास अधिकारी हनुवीर सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बंजर चारागाह भूमि में बायोफ्यूल पद्धति से भूमि का विकास व योग्य बना कर सचिव, सरपंच व उप सरपंच समेत एक पुरुष व एक महिला पंच की कमेटी बना कर उस भूमि को उपजाऊ बना कर पंचायत की निजी आय बढ़ा सकते है। स्वयं सहायता समूह, बीपीएल परिवार, ग्राम पंचायत, चारागाह भूमि में इनका योगदान सहयोग और विलय पर चर्चा की गई। इससे ग्राम पंचायत को निजी आय हो सके तथा ग्राम पंचायत की चारागाह व बिलानाम भूमि पर निगरानी रह सके। शिविर में जनचेतना संस्थान आबूरोड से ऋचा ने भी विचार व्यक्त किए।

पिंडवाड़ा. पंचायत समिति सभागार में आयोजित शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...