8वीं के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
जिले के सरकारी स्कूलों में संचालित प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा (आठवीं कक्षा) के परीक्षा केन्द्रों का शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के सहायक निदेशक मूलशंकर मेघवाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बरलूट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालन्द्री, मोहब्बतनगर, जैला तथा मडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों पर अभिलेख व्यवस्थित संधारित थे। इस दौरान उडऩदस्ता प्रभारी मूलशंकर मेघवाल, सदस्य प्रधानाचार्य तरुण कुमार व इंदरमल खंडेलवाल साथ थे।