पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jawal News Rajasthan News Jawal Will Become The Fifth Municipality In The District A Two Lane Road To Radbar Gautamji At A Cost Of 10 Crores

जावाल बनेगी जिले की पांचवीं नगर पालिका, 10 करोड़ की लागत से राडबर-गौतमजी तक बनेगी टू-लेन सड़क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बजट सत्र में चर्चा के बाद शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने प्रतिउत्तर देते हुए जिले में चार बड़ी घोषणाएं की है। यह चोरों घोषणाएं पिछले काफी समय से लंबित चल रही थी। इसके तहत जावाल को नगर पालिका बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा राडबर-गौतमजी तक सडक़ निर्माण करवाया जाएगा। वहीं शिवगंज कॉलेज में इस सत्र से गृह विज्ञान संकाय भी खुलेगा और सिरोही का गर्ल्स कॉलेज भी पीजी होगा। जानकारी के अनुसार जावाल को पिछले लंबे समय से नगर पालिका बनाने की मांग की जा रही थी। इस बार बजट घोषणा में भी उम्मीद थी कि जिले को एक ओर नगर पालिका मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद शुक्रवार को विधानसभा बजट सत्र में चर्चा के बाद सीएम अशोक गहलोत की ओर से प्रतिउत्तर दिया गया। इस पर उन्होंने जावाल को नगर पालिका बनाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि जावाल की जनसंख्या करीब 12 हजार है और यहां 2 हजार से अधिक घर व 19 वार्ड है। ऐसे में इसे नगर पालिका बनाने की मांग की जा रही थी। सीएम की घोषणा के बाद जावाल जिले की पांचवीं नगर पालिका होगी।

10 करोड़ से बनेगी टू लेन सडक़, शिवगंज में इसी सत्र से गृह विज्ञान संकाय

गौतमजी तक डबल लेन सडक़ बनाने की मांग भी काफी समय से चल रही थी। शुक्रवार को इसकी भी घोषणा की गई। इसके तहत पोसालिया से राडबर-गौतमजी तक 10 करोड़ से डबल लेन सडक़ का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं शिवगंज व इसके आस-पास क्षेत्रों में पढऩे वाले बच्चों को भी राहत मिली है। इस सत्र से शिवगंज कॉलेज में गृह विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू हो पाएगी। गौरतलब है कि यह विषय नहीं होने की वजह से स्टूडेंट को या तो शिवगंज से बाहर अन्य शहर में या फिर निजी कॉलेज में जाना पड़ता था। सिरोही का गल्र्स कॉलेज भी पीजी होगा।

इधर, नायब तहसीलदारों की होगी रिव्यू डीपीसी

बजट चर्चा के दौरान विधायक संयम लोढ़ा ने ध्यान आकर्षण के जरिए नायब तहसीलदारों की पदोन्नति नहीं होने का मामला उठाया। इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि आयुक्त व कलेक्टर की गलती की वजह से प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पाया। ऐसे में सभी जिलों से दुबारा सूची मंगा रिव्यू डीपीसी की जाएगी। गौरतलब है कि सिरोही जिले से एक भी राजस्व निरीक्षक के 2019 में नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति नहीं हो पाई थी।

खबरें और भी हैं...