- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Meeting On Ram Navami Program Vashobhayatra Today
रामनवमी पर होने वाले कार्यक्रम वशोभायात्रा को लेकर बैठक आज
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आगामी रामनवमी को जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा एवं कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों को लेकर रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को रामझरोखा मंदिर परिसर में सभी हिन्दू समाज की बैठक आयोजित होगी। होगी। इसमें सभी को आयोजन की कार्य योजना से अवगत करवाया जाएगा। श्रीरामनवमी महोत्सव समिति सिरोही के प्रचार मीडिया प्रमुख लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि रविवार को रामझरोखा मंदिर परिसर में शाम 6 बजे आयोजित बैठक में नगर की सभी बस्तियों, मोहल्लों, वार्डों के लोग एवं कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। समिति के अध्यक्ष शंकरलाल माली के अनुसार हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा एवं आयोजन की तैयारियां की जा रही है। समिति के संयोजक सुरेश सगरवंशी एवं शिवलाल सुथार ने बताया कि रामनवमी कार्यक्रम में हिंदू समाज भाग लेगा एवं इसके लिए शहर के सभी वार्डो, गली-मोहल्ला से धर्म प्रेमियों को अधिक संख्या में भाग लेंगे की योजना बनाई गई है।
रामनवमी की तैयारियेां को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते लोग।