पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Meetings Taking Place In Sirohi City Regarding Ramnavmi

रामनवमी को लेकर सिरोही शहर में हो रही बैठकें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगामी रामनवमी पर शोभायात्रा के आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीरामनवमी महोत्सव समिति सिरोही की ओर से शहर के विभिन्न बस्तियों, वार्ड में बैठक और गोष्ठियों का
आयोजन किया गया। साथ ही रविवार को पूरे शहर की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया तथा इसमें सभी को भाग लेने के लिए आग्रह किया।

महोत्सव समिति सिरोही के मीडिया प्रमुख लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि गुरुवार को नगर के नयावास क्षेत्र, संपूर्णानंद कॉलोनी, सार्दुलपूरा ठाकुर बावसी क्षेत्र, घाचीवाड़ा, हरिजन बस्ती, झुपाघाट समेत अन्य बस्तियों में बैठकें हुर्ई तथा इसमें काफी संख्या में भाग लेकर आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

आबूरोड. श्रीराम सेना अध्यक्ष थानेश देवासी की अध्यक्षता में केशरगंज क्षेत्र स्थित रामझरोखा मंदिर परिसर में सदस्यों की बैठक हुई। इसमें संगठन के तत्वावधान में आगामी 2 अप्रैल को प्रस्तावित रामनवमी आयोजन के बारे में चर्चा की गई। बैठक में वक्ताअेां ने सदस्यों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देकर अभी से तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। आयोजन को सफल बनाने एवं अधिकाधिक लोगों को इससे जोडऩे के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में हरेंद्रसिंह राठौड़, योगेश प्रजापत, मुकेश चौधरी, भावेश सिंदल, सुमितसिंह व विक्रमसिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...