पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Mla Lodha Inaugurated The Newly Promoted School

विधायक लोढ़ा ने नवक्रमोन्नत विद्यालय का किया उद‌्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धांता गांव में नवक्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक स्कूल का विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन किया गया। इस मौके विधायक ने कहा कि हम सबको इस बात के प्रति संकल्पबद्ध होना पड़ेगा कि सिरोही जिले का एक भी लड़का व लड़की शिक्षा से वंचित ना रहे। हर गांव के लोग अपने स्तर पर इसे देखे और इस कार्य में किसी भी तरह की कठिनाई सामने आती है तो बताए, ताकि उसे दूर किया जा सके। इस मौके लोढ़ा ने विधायक कोटे से स्कूल को क्रिकेट किट देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सिंदरथ सरपंच शिवराजसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भबूतमलजी, पूर्व उपप्रधान मोतीसिंह, पूर्व उपसभापति प्रकाश प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रधानाचार्य जितेंद्रसिंह कोटेसा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...