- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Mobile Sent Online From Olx Sent Second 9500 Grab Case Registered
ओएलएक्स से ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल दूसरा भेजा, ~9500 हड़पने का मामला दर्ज
आबूरोड | शहर के एक व्यक्ति को ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी करना महंगा पड़ गया। संबंधित कंपनी ने पहले तो उसे दूसरा मोबाइल भेज दिया और साढ़े नौ हजार रुपए हड़प लिए। जानकारी के अनुसार किवरली निवासी धर्मेंद्र पुत्र चंदूलाल खटीक ने आबूरोड सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने ओएलएक्स कपंनी से आईफोन मंगवाया था। इसके लिए कंपनी की ओर से केश ऑन डिलेवरी का ऑप्शन दिया गया था। 2 फरवरी 2020 को कोरियर से पार्सल पहुंचने पर उसके द्वारा 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। उसने पार्सल खोलकर यह मोबाइल पास स्थित एक मोबाइल शॉप पर दिखाया तो पता चला कि यह नकली है। इस पर उसने संबंधित कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पांच सौ रुपए और जमा करवाने के लिए कहा। इसके बाद मोबाइल की डिलेवरी करवाने का वादा किया था। 21 फरवरी 2020 को आईएफडीसी बैंक खाते में पांच सौ रुपए भी जमा करवा दिए। इसके बाद भी उसे मोबाइल नहीं दिया गया।