आठ हैक्टेयर से ज्यादा फसलों में हुआ खराबा
प्रारंभिक सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान पिंडवाड़ा तहसील के 6 गांवों के 8.34 हैक्टेयर में किया है। शिवगंज तहसील के 2 गांवों में 3.81 हेक्टेयर और आबूरोड के एक गांव में 0.25 हेक्टेयर में टिड्डी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान टिड्डी दल ने सबसे अधिक सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जबकि गेंहू, जीरा व चना की फसल को कम नुकसान हुआ है।