पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News Muslim Society Picket For Construction Of Drain Near Cemetery

कब्रिस्तान के पास नाला निर्माण के लिए मुस्लिम समाज ने दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के कब्रिस्तान के पास नाला निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पालिका के बाहर धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल मौके पर पहुंचे तथा दो दिन में कार्यादेश दिलाने के आश्वासन के बाद धरना खत्म कराया।

मामले के अनुसार शहर के कब्रिस्तान के पास गंदे पानी का नाला बहता है, जो जगह-जगह से टूटा हुआ है। तेज बरसात के कारण कब्रिस्तान की चारदीवारी टूट जाती है व कब्रिस्तान में पानी का भराव होता है। इस कार्य की निविदा व कार्यादेश एक साल पहले जारी हो चुका है। इस कार्य को लेकर गत दिनो पालिका को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में बताया गया था कि इस पर कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार सवेरे पालिका के सामने मुस्लिम समाज के लोग व अन्य धरने पर बैठेगें। धरने पर बैठे समाज के लोगों ने बताया कि डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है निविदा खोलने के बाद भी पालिका ने अब तक इस क्षेत्र में नाला निर्माण और सड़क निर्माण के लिए कार्यादेश जारी नहीं किया। कार्य नहीं होने पर समाज के लोगों ने पालिका के बाहर धरना दिया। इस मौके वक्फ कमेटी के सदर सलीम खान, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, पार्षद योगेश सिंघल, कमला पंजवानी, कांति परिहार, आजाद खान व सलीम नागौरी मौजूद थे।

आबूरोड. कब्रिस्तान के पास नाला निर्माण को लेकर धरने पर बैठे मुस्लिम समाज के लोगों से पालिकाध्यक्ष ने समझाइश की।
खबरें और भी हैं...