- Hindi News
- National
- Abu Road News Rajasthan News New Mahalaxmi Super Market Inaugurated In Abu Road
आबूरोड में न्यू महालक्ष्मी सुपर मार्केट का हुआ उद््घाटन
आबूरोड| शहर में न्यू महालक्ष्मी सुपर मार्केट का उद्घाटन महंत सेवागिरी महाराज रानीश्वर गुड़ा मोहब्बतनगर के सानिध्य एवं सिरोही व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रघु भाई माली की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर किया गया। आबूरोड से माउंट आबू जाने वाली रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने इस सुपर मार्केट का उद्घाटन समारोह में महेश गिरी महाराज भूतगांव, गोविंद गिरी महाराज रामपुरा भी मौजूद थे। सुपरमार्केट के डायरेक्टर गणेश राम एवं जितेंद्र कुमार माली ने बताया कि आम जनता के लिए इस मार्केट में एक ही छत के नीचे घर में उपयोग में आने वाले सभी सामान किफायती दरों में मिलेगी, जिससे आमजन को फायदा होगा। उद्घाटन के मौके पर आबूरोड एवं आसपास के लोगों ने भाग लिया। इस मौके छोगालाल माली, वरदाराम माली, रावत राम माली, नारायण लाल माली, हंसराज माली, राजेश गहलोत, संजय माली, राजू माली, दलाराम माली, ओटाराम माली, सवाराम माली, चुन्नीलाल माली, माली समाज सेवा संस्थान आबूरोड के अध्यक्ष मोती लाल माली, मंत्री मोहनलाल माली, संरक्षक बलवीर कच्छावा, मंत्री रामलाल कच्छावा, फूलराम माली, मफतलाल माली, आबूरोड किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल व शहरवासी मौजूद थे।