- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Patriotic Singing Competitions Organized In Schools Prabhatferi Held In Mount Abu
स्कूलों में देशभक्ति गायन की प्रतियोगिताएं आयोजित, माउंट आबू में निकाली प्रभातफेरी
महात्मा गांधी के 150वें जन्मशती वर्ष पर एवं उनकी दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें गांधी भजन व देशभक्ति गायन की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुराना भवन सिरोही में प्रतियोगिताएं हुर्ई, जिसमें करीब 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी एवं संचालक दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि एकल गायन प्रतियोगिता में काव्या रावल प्रथम, अर्पिता रावल द्वितीय तथा मोहम्मद चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन प्रतियोगिता में अपूर्व एवं साथियों ने प्रथम स्थान, निकिता पंवार एवं साथियों ने द्वितीय तथा व दिव्या देवड़ा एवं साथियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता वीरेंद्र सिंह भाटी, तुलसीराम पुरोहित एवं पिंकू कोटेसा ने निभाई। पुरस्कार की व्यवस्था नगर परिषद सिरोही के सहयोग से की गई एवं सभी विजेताओं को डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेंद्र सांखला, ब्लॉक सह संयोजक जयंतीलाल माली, प्रवक्ता फिरोज पठान, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भबूतमल, आनंद राज आर्य, एसीबीईओ दीपक गहलोत, व्याख्याता नारायण सिंह परिहार, नवनीत माथुर, गुणवंती शर्मा समेत महात्मा गांधी स्कूल के कार्मिक मौजूद थे।
आबूरोड | महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक (दरबार) विद्यालय में शुक्रवार को देशभक्ति गीत व गांधी भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी दलपतराज पुरोहित मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सतीशचंद्र पुरोहित के अनुसार इस दौरान देशभक्ति व गांधी विचारों से ओतप्रोत भजन कार्यक्रम हुए। कक्षा 11वीं के प्रिया, निहारिका, खुशबू एवं मीनाक्षी समूह ने गीत प्रस्तुत किया। हर्षवद्र्धन, सपनी व विशना, दिव्या ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। स्नेहा, गुडिय़ा, आकांक्षा व फरजाना ने रघुपति राघव राजाराम आध्यात्मिक भजन पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम प्रभारी कुमकुम मारु ने गांधी जीवन के बारे में प्रकाश डाला।
मंडार | कस्बे के बालिका स्कूल परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनम सिंह सोलंकी की उपस्थित में ब्लॉक स्तर से पंहुचे स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके जेतावाड़ा, सोरड़ा, केजीबी मंडार की बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें सामूहिक गीत में सोरड़ा प्रथम रहा, द्वितीय स्थान पर बालिका स्कूल मंडार, एकल गीत में प्रथम स्थान जेतावाड़ा स्कूल की आरती रही, दूसरे स्थान पर ममता सोरड़ा रही। इस मौके सारद संस्था के ब्रज मोहन शर्मा, जेतावाड़ा स्कूल के हरीश कुमार, मोहन लाल गर्ग, उर्मिला परिहार, बलवंत देवल, लक्ष्मी पारगी, दीपाराम चौधरी, मधु, बलवंत देवल समेत अध्यापक मौजूद थे।
दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता
शिवगंजप्त महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती एवं दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर शिवगंज में दूसरे दिन गांधी चौक पर गांधी भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय दादावाड़ी, मॉडर्न डिफेंस स्कूल, केशव एंग्लो वैदिक स्कूल,आनंद बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक हरीश परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस मौके मॉडर्न डिफेंस स्कूल के निदेशक नरेंद्रसिंह राजपुरोहित, समिति सह संयोजक सोहनलाल चित्तारा, एसीबीओ हितेश लौहार, श्रवण खंडेलवाल, आरपी फुलाराम गहलोत, नवीन पुनिया, रमेश आगरेचा, जोराराम मेघवाल, प्रकाश डांगी व विजय कुमार ने विचार व्यक्त किए।
मंडार. जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्कूल में कार्यक्रम का आयेाजन किया गया।
माउंटआबू में निकाली प्रभात फेरी, हुए भजन कीर्तन
माउंटआबू. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में दांडी यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगरपालिका पुस्तकालय से शुरु हुई जो अंबेडकर सर्किल, एमके चौराहा, अम्मा मस्जिद, मुख्य बाजार, चाचा म्यूजियम, रोटरी चौराहा व गुरुद्वारा होते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंची। इस दौरान विभिन्न भजन कार्यक्रम भी हुए। नगरपालिका अध्यक्ष जीतू राणा, आयुक्त जितेंद्र व्यास, राजस्व निरीक्षक महेंद्र बंजारा, स्टोर कीपर राजकिशोर शर्मा, एईएन नवोदितसिंह, गणपतसिंह परमार, हितेश, ललित सांखला, पार्षद अलका कालमा, तस्लीमबानो, लीलादेवी परमार, जशोदा अरोड़ा, मांगीलाल, अनिल जैन व पंकज राणा मौजूद थे।
शिवगंज. दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देतीं छात्राएं।
माउंट आबू. माउंटआबू में भजन-कीर्तन व अन्य कार्यक्रम हुए।