- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Priyanka Of Gol Village Topped The Country In Zest Exam
गोल गांव की प्रियंका ने जेस्ट परीक्षा में देश में किया टॉप
प्रियंका ने भारत में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन
फिजिक्स में रिसर्च के लिए सबसे उत्कृष्ट परीक्षा जेस्ट में सिरोही के गोल गांव निवासी प्रियंका ओझा ने भारत में पहला स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। प्रियंका ने पहली कक्षा से कॉलेज की पढाई सरकारी स्कूल में की। प्रियंका ओझा ने बताया कि जब से उसने होश संभाला तभी से उसने गोल गांव में गलियों और सड़कों पर घर से स्कूल तक का सफर करने के साथ मन में एक ही बात ठान रखी थी कि किसी तरह गांव का नाम रोशन करना है, इसके लिए पढाई से अच्छा और कोई रास्ता नहीं सूझा। माता-पिता की प्रेरणा और भाई का मार्गदर्शन मिलने के साथ ही सभी का साथ मिला। प्रियंका ने इससे पहले एनईटी जेआरएफ प्रतियोगिता 145 वां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जेस्ट की परीक्षा की तैयारी में जुट गई। हालांकि इससे पहले उसने साइंस क्विज जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रियंका ने बताया कि पढाई के दौरान उसके बड़े भाई प्रियांक ओझा जो स्वयं उदयपुर महाराणा प्रताप कॉलेज उदयपुर से एमएससी में गोल्ड मैडलिस्ट है ने शुरु से मार्गदर्शन किया।