- Hindi News
- National
- Abu Road News Rajasthan News Raised Demand For Action Against Those Who Beat Up In Khiwandi Village
खिवांदी गांव में मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
डॉ. अंबेडकर सेवा समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर पाली जिले के खिवांदी गांव में दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट करने की घटना की जांच कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि आरोपियों ने लाठी व सरियों से दलित समाज के लोगों, महिलाओं व बुजुर्गों के साथ मारपीट की। इससे समाज के लोगों में भय का माहौल है। इस मौके संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र परमार, गणपत मेघवाल, रमेशचंद बैरवा, राजलाल, जगदीश परमार, जयंतीलाल मारु, राजेश धवलेशा, गोपालकृष्ण परिहार, मयंक सोलंकी, राहुल चौहान, भावेश कुमार सिंदल, देवीलाल बैरवा, रिंकू सोलंकी, भरत सिंदल, चिराग सिंदल, नितिन धवलेशा, प्रकाश परमार व शाहरुख मोहम्मद मौजूद थे।
आबूरोड. पदाधिकारियों व सदस्यों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।