पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News Raised Demand For Construction Of Road And Cleaning Of School Grounds In Ward 20 Of Abode

आबूरोड के वार्ड 20 में रोड बनाने व स्कूल मैदान की सफाई कराने की मांग उठाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवसेना नगर प्रमुख लालाराम खारवाल की अगुवाई में संगठन कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर शहर के वार्ड बीस के गांधीनगर क्षेत्र में रोड बनवाने व स्कूल मैदान की सफाई करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि इस संबंध में पूर्व में 24 जनवरी 2020 को क्षेत्रवासियों की ओर से नगरपालिका प्रशासन को जानकारी देकर कार्रवाई करवाने की मांग की गई थी, जिसे नजरअंदाज किया गया। साथ ही गांधीनगर स्कूल मैदान को सफाई कर्मचारियों ने अघोषित रुप से डंपिंग यार्ड बना दिया है। रोजाना विभिन्न क्षेत्रों से कचरा एकत्रित करके यहां पर लाकर डाल रहे हैं। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। ज्ञापन में जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की गई है। इस मौके नगर उपप्रमुख रिंकू कुमार सोलंकी, जिला उपप्रमुख नरेश लोधी, वार्ड प्रमुख दिलीप मीणा, नवीन राणा, जयंतीलाल, मनीष राणा, गौतम मीणा व ललित राणा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...