पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Rajasthan Teachers Association Progressive Welcomed The Collector

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने किया कलेक्टर का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरोही | राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में नव पदस्थापित जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया एवं जिले की शैक्षिक स्थिति पर चर्चा की। संगठन के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी के अनुसार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गहलोत ने कलेक्टर को शिक्षा विभाग में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने सहित शैक्षिक वातावरण को दुरुस्त करने पर चर्चा की। कलेक्टर ने जिले के शैक्षिक वातावरण में सुधार का संगठन को आश्वासन दिया एवं शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में संगठन से सहयोग की अपेक्षा रखी। प्रतिनिधि मंडल में उपशाखा अध्यक्ष देवेश खत्री, भगवतसिंह देवड़ा, रमेश परमार, धर्मेंद्र खत्री, रघुनाथ मीणा, अशोक मालवीय आदि उपस्थित थे।

सिरोही. कलेक्टर का स्वागत करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...