पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News Registration For Amarnath Yatra From April 1

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोटा बढ़ा दिया गया है। बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। अमरनाथ यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस बार अमरनाथ यात्रा 42 दिन की रहेगी। अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। पिछले साल अमरनाथ यात्रा 38 दिन चली थी। यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा। इसके अलावा यात्री के 5 फोटो भी लगेंगे। इनमें से एक फोटो मेडिकल फॉर्म पर, दूसरा फोटो एप्लीकेशन फार्म पर और 3 फोटो कार्ड पर लगेंगे।

खबरें और भी हैं...