- Hindi News
- National
- Abu Road News Rajasthan News Rss Workers39 Meeting Discussed The Preparations For The Ninth Vaishnodevi Yatra
आरएसएस कार्यकर्ताओं की बैठक नवीं वैष्णोदेवी यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
श्री वैष्णव माता मंडल मेवाड़ एकता परिषद (मुंबई) बाली के तत्वावधान में रघुनाथ मंदिर में रविवार को सिरोही, बाली व मुंबई के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। समारोह में वनवासी कल्याण परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजय कुमार ने वर्तमान स्थिति पर विचार व्यक्त किए तथा कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए हर व्यक्ति को सक्रिय होकर कार्य करना होगा। संघ कार्यकर्ताओं को कमजोर तबके के लोगों को जोडऩे एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम करने को प्रेरित किया। बैठक में रघुनाथ मंदिर महंत सियारामदास महाराज ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके वनवासी कल्याण परिषद के विभाग संगठन मंत्री नवलराम जोगसन, प्रदेश सहसंगठन मंत्री जगदीश कुलमी, आश्रम समिति सचिव भलाराम देवासी व गिरिराजसिंह मौजूद थे।
सितंबर माह में वैष्णोदेवी जाएंगे स्वयंसेवक : बैठक में संगठन के तत्वावधान में आगामी सितंबर माह में प्रस्तावित आगामी नवीं वैष्णोदेवी यात्रा कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। आबूरोड में इसके लिए भलाराम देवासी को दायित्व सौंपा गया। गौरतलब है कि नरेंद्रसिंह बाली पिछले आठ साल से हर साल डेढ़ सौ स्वयंसेवकों को वैष्णोदेवी की यात्रा करवाते है। इस बार इस यात्रा में स्वयंसेवकों के परिवार को भी सम्मिलित किया गया है। स्वयंसेवक अपने परिवार समेत यात्रा कर सकेंगे।