- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Sarpanch And Panch Elections 15 In Shivganj Panchayat Samiti Made Polling Booths
शिवगंज पंचायत समिति में सरपंच व पंच चुनाव 15 को, मतदान केंद्र बनाए
पंचायतीराज संस्थाओं (पंच व सरपंच) पंचायत समिति शिवगंज की 12 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच चुनाव 15 मार्च को होगा इसके लिए 111 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 16 मार्च को उपसरपंच के चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत पंचायत समिति शिवगंज की 12 ग्राम पंचायत यथा कैलाशनगर, मनादर, रोवाडा, आल्पा, जोगापुरा, अंदौर, केसरपुरा, पोसालिया, रूखाडा, उत्थमण, ओड़ा व नारादरा में पंच व सरपंच के चुनाव के लिए मतदान दलों को 14 मार्च को सवेरे 9 बजे अरविन्द पैवेलियन सिरोही मैदान में अंतिम प्रशिक्षण देकर निर्वाचन के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान दलों को सामग्री का वितरण जिला खेल अधिकारी के कार्यालय से किया जाएगा।
सार्वजनिक अवकाश व सूखा दिवस घोषित : शिवगंज की 12 ग्राम पंचायतों से निर्वाचन क्षेत्रों से लगते हुए 5 किमी परिधि क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्ध होने के कारण इन क्षेत्रों में 13 मार्च से शाम 5 बजे से 15 मार्च को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।