पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Shitala Mata Mela On 15th In Sirohi Shivganj And Peshua

सिरोही, शिवगंज व पेशुआ में शीतला माता का मेला 15 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शीतला माता का वार्षिक मेला 15 मार्च को सिरोही समेत शिवगंज व पेशुआ गांव में भी धूमधाम से भरेगा। सिरोही स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव व ज्योतिष एवं वास्तुविद आचार्य प्रदीप दवे ने बताया कि शीतला माता का पूजन अल सुबह वैभव क्रांतिक योग में सवेरे 2.31 बजे से दोपहर 1.11 बजे तक तथा दोपहर 2.16 बजे से 8.15 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन अनुराधा नक्षत्र होने से वीदर पेटरा में रहता है। इसलिए वीदर का दोष नहीं लगता। साथ ही इस दिन वैभव क्रांतिक योग होने से वार का दोष भी नहीं लगता है। इसलिए इस दिन शीतला माता का पूजन अतिश्रेष्ठ रहेगा।

पेशुआ में सजेगा हाट बाजार

सरूपगंज | समीपवर्ती पेशुआ गांव में एक दिवसीय शीतला सप्तमी को भरने वाला मेला रविवार को भरा जाएगा। सरपंच मनोहरदान आढ़ा व सचिव ईश्वर रावल ने बताया कि हर वर्ष पेशुआ गांव में भरने वाले शीतला माता का मेला रविवार को भरा जाएगा। इस मेले में आसपास गांव के लोग दर्शन कर मेले का आनंद उठाते है। वहां पर स्थित शीतला माता के मंदिर में साल भर में बोली गई मान्यता को पूरा करते है। मेला परिसर में हाट बाजार भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एक दिवसीय मेले में पेशुआ समेत आसपास के ग्रामीण भाग लेते है।

शिवगंज में कल होगी भजन संध्या

शिवगंज | शहर के नेहरुनगर मोहल्ला स्थित शीतला माता चौक में शीतला माता का वार्षिक मेला 15 अप्रैल को भरेगा एवं 14 अप्रैल को मंदिर परिसर में भजन कीर्तन होगा। शीतला माता सेवा समिति शिवगंज के मंत्री मोहब्बतसिंह ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े तीन बजे माताजी की महाआरती व पूजा-अर्चना होने के बाद महिलाओं व बालिकाओं की ओर से शीतला माता का पूजन किया जाएगा। इसके पहले शनिवार को पूजन के लिए ठंडा भोजन बनाया जाएगा एवं रात 8 बजे शीतला माता मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम होगा। समिति अध्यक्ष रूपाराम हिंडोनिया ने बताया कि मेला रविवार शाम 4 बजे भरेगा। अधिशासी अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि शीतला माता का पूजन करने के लिए सभी शहरवासियों को सूचित कर दिया है।

प्रसादी का शुभ मुहूर्त

शीतला माता का प्रसाद भोग बनाने का शुभ मुहूर्त राधन छठ शनिवार यानि 14 मार्च को दोपहर 12.23 बजे से 1.11 बजे तक तथा शाम को 4.16 बजे से 5.14 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा।
खबरें और भी हैं...