पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेटीचंड को लेकर सिंधीसमाज की बैठक अायाेजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेटीचंड महोत्सव की तैयारियों के लिए कंवर कुटियां में रामचंद्र की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शोभा यात्रा, लंगर के आयोजन समेत अन्य पर चर्चा की गई, जिसमें 25 मार्च की सुबह सवेरे 9 बजे शिव झूलेलाल मंदिर व कंवर कुटिया पर ध्वजारोहण, दोपहर शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसके लिए अनिल सामतानी व विजय कुमार, बाबू एवं पूजा अर्चना पंजाणा की व्यवस्था स्वामी नरेश महाराज व लक्ष्मणदास भोजवानी, शोभायात्रा व बिल्ले बैज की व्यवस्था नानकराम सुंदरलाल सिध्दानी, रमेशभाई, राजू होतचंदानी को मनोनीत किया गया। शोभायात्रा श्री शिव झूलेलाल मंदिर, सिंधी कालोनी चौराहा, अंबाजी तिराहा, सदर बाजार, मैन चौराहा, अंबाजी चौराहा, श्रीगुरु संगत दरबार होती हुई निकलेगी। बैठक में इस आयोजन पर सभी सिंधी समाज के लोग अपनी दुकान प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रखकर परिवार समेत कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात को लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समाज के लोग मौजूद थे।

चेटीचंड महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधी समाज की बैठक हुई।
खबरें और भी हैं...