शिक्षक संघ 19 मार्च को करेगा धरना-प्रदर्शन
सिरोही | शिक्षकों एवं प्रबोधकों के विभिन्न बकाया प्रकरणों को लेकर राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ 19 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेगा। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार के अनुसार शिक्षकों के नोशनल परिलाभ के संबंध में उच्च न्यायालय की ओर से पारित निर्णय की पालना में शिक्षकों एवं प्रबोधकों के दर्जनों अभ्यावेदनों का डीईओ द्वारा समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने गत 15 अक्टूबर 2019 को वार्ता के दौरान 10 दिन में कमेटी गठित कर नोशनल परिलाभ प्रकरणों के समाधान का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन 5 माह पूर्ण हो रहे और अभी तक समाधान नहीं हुआ है।