- Hindi News
- National
- Jawal News Rajasthan News The Villagers Expressed Happiness Over The Announcement Of Creating A Municipality In Javal
जावाल में नगरपालिका बनाने की घोषणा पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
कस्बे के ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से नगर पालिका की घोषणा करने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जिले में अब जावाल पांचवीं नगर पालिका बनेगी। विधानसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने सिरोही जिले के सबसे तेजी से उभरते जावाल कस्बे को नगरपालिका बनाने की घोषणा करना विधायक संयम लोढ़ा के लिए एक बड़ी कामयाबी रही।
जावाल को जैसी ही पालिका बनाने की घोषणा की गई तो ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ज्ञातव्य है कि इस विधानसभा चुनाव में जावाल के कबूतर चौक पर हजारों लोगों की उपस्थिति में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतने के बाद जावाल को ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनाने का वादा किया था। अब पालिका बनने की घोषणा से गांव का विकास होगा। जावाल की अनुमानित जनसंख्या 12352 की आबादी वाले और 2646.72 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए जावाल कस्बे का नगरपालिका बनने के बाद नए तरीके से शहरीकरण का ढांचा तैयार किया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज और अस्पताल सहित सार्वजनिक उद्यानों का निर्माण भी होगा। जिला शांति समिति सदस्य पुनित अग्रवाल व पूर्व सरपंच जावाल रामवीरसिंह देवड़ा, पूर्व पीसीसी सदस्य हिम्मत सुथार, समाजसेवी प्रकाश अग्रवाल, नारायण सुथार, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, उपाध्यक्ष जसवंतसिंह रावणा, पुनीत अग्रवाल, राजेन्द्र रावल, हीरालाल डावियार, जिला महासचिव तेजाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष रतनलाल प्रजापत, जिला सचिव शंकरलाल घांची, ईश्वरसिंह, आई.टी. सेल अध्यक्ष गोवाराम भाटी, राहुल गांधी युवा संगठन जिला अध्यक्ष प्रागाराम मेघवाल, अभाव अभियोग ब्लॉक अध्यक्ष खसाराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी टेकाराम सुथार, 22 परगना मेघवाल समाज अध्यक्ष भीमाराम चुंडावत, लूंबाराम मेघवाल, महिला नगर अध्यक्ष भगवती परमार, नगर अध्यक्ष फूलाराम माली आदि ने आभार जताया।
गौतम बाबा धाम की टू-लेन सड़क के लिए 10 करोड़ की घोषणा पर जताया आभार
शिवगंज | मीणा समाज के आराध्यदेव गौतम बाबा धाम की डबल सड़क बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपए का बजट देने की घोषणा करने पर मारवाड़ मीणा समाज संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक संयम लोढ़ा व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। मारवाड़ मीणा समाज संगठन के संभागीय अध्यक्ष भंवर मीणा ने बताया कि विधायक संयम लोढ़ा ने गौतम बाबा के मेले के एक महीने पहले तोहफा दिया है। गौरतलब है कि हर वर्ष अप्रैल महीने में गौतम बाबा धाम पर तीन दिवसीय वार्षिक मेला भरता है। विधायक लोढ़ा ने जल्द ही डबल लेन सड़क का निर्माण कराने का आवश्वासन दिया था। जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा करते हुए पोसालिया से राडबर होते हुए गौतम बाबा के धाम तक टू लेन सड़क का निर्माण कराने के लिए 10 करोड़ देने की घोषणा की है। इसके लिए संभागीय अध्यक्ष वीआर मीणा, सहसंयोजक छगन मीणा, पार्षद प्रकाशराज मीणा, उपाध्यक्ष तिलक मीणा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मीणा, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मीणा, एआर मीणा, छोगाराम जरीवाला, पार्षद दिनेश मीणा आदि ने आभार जताया।