पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पैलेस रोड पर अनियंत्रित कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार हरण क्षेत्र पाल मंदिर सिरोही निवासी संजय कुमार पुत्र रमेश कुमार जीनगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह मंगलवार रात 8.30 बजे गोयली चौराहा की ओर से पेट्रोल भरवा कर बाइक से घर लौट रहा था, रास्ते में कॉलेज के पास सोडा पीने के बाद वापस बाइक पर बैठा तभी सामने की ओर से आ रही कार ने गलत साइड में आकर उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। दूसरी रिपोर्ट में अस्पताल के पीछे निवासी दिनेश कुमार पुत्र सुखियाराम भील ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह उसके सालाजी सुरेश कुमार पुत्र भूपतराम राणा भील के साथ दवाई लेने के लिए पैलेस रोड रात करीब 8 बजे आया था। बाल मंदिर स्कूल के पास सामने की ओर से आई कार ने गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर लाया गया। डीएसपी बुद्धराम ने बताया कि दोनों ने देवीसिंह राणावत के नाम मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस को दी रिपोर्ट में दिनेश कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार सिरोही तहसील कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत है, इसलिए कार चालक देवीसिंह राणावत को पहचानते है।

खबरें और भी हैं...