- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Uncontrolled Bike Collides With A Moving Vehicle One Killed Another Injured
अनियंत्रित बाइक आगे चल रहे वाहन से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
थाना क्षेत्र के होलागरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे गुलाबगंज निवासी भोनाराम पुत्र केसाराम भील उसके साथी रवि पुत्र सोनाराम हीरागर बाइक पर अनादरा से गुलाबगंज जा रहे थे। होलागरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर उसके आगे चल रहे किसी वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक भोनाराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा रवि कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल किशोरी लाल दल सहित मौके पर पहुंचे तथा एम्बुलेंस 108 ने रवि को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इधर, ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत
नया सानवाड़ा | ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिवेरा निवासी कपूरा राम पुत्र दलाराम मीणा बाइक से नया सानवाड़ा में उसके दोस्त के साथ शादी में आया था। दोस्त को शादी समारोह में छोड़ व बाइक गांव में ही भूराराम कॉलोनी स्थित उसके ननिहाल में रखने जा रहा था। । इस दौरान उसकी बाइक ट्रक की टक्कर से नीचे गिरते ही उसका सिर ट्रक से कुचल गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने सिरोही लायंस क्लब के प्रकाश प्रजापति की मदद से शव को शव वाहिनी की मदद से पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के भाई प्रकाश मीणा की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक।