- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Ward And Area Wise Settlements To Be Formed For Ramnavami Festival
रामनवमी महोत्सव को लेकर वार्ड व क्षेत्रवार बस्तियों की बनेगी टोलियां
विश्व हिंदू परिषद सिरोही के तत्वावधान में आगामी 2 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव मनाने को लेकर संघ विचार परिवार के सभी घटक दल एवं स्वयंसेवक कार्यकर्ता सिरोही मुख्यालय पर रामलला की शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे हुए है। अब नगर के प्रत्येक मोहल्लों में बस्तियों की बैठक, गोष्ठियों का आयोजन शुरू हो चुका है।
रामनवमी महोत्सव समिति सिरोही के प्रचार मीडिया प्रमुख लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि समिति की एक बैठक में विचार-विमर्श के बाद सिरोही नगर में वार्डों के अनुरूप क्षेत्रीय बस्तियों की टीम बनाई जा रही है, जो घर-घर जाकर शोभायात्रा को भव्य बनाने एवं हिंदू समाज की अधिकाधिक भागीदारी इसमें सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। समिति की रचना अनुसार टांकरिया क्षेत्र, ब्रह्मपुरी, भाटकड़ा, कुमारवाड़ा, सदर बाजार, संपूर्णानंद कॉलोनी, मेघवाल वास, रबारीवास, सरूपनगर मीणावास, शांति नगर, घाचीवाड़ा, नयावास, कृष्णापुरी, हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर, सार्दुलपुरा, आर्य समाज रोड, मोदी लाईन, महाकाली नगर, अनादरा रोड, शाहजी की बाड़ी, पैलेस रोड, सिनेमा रोड, राधिका रेजिडेंसी क्षेत्र में लोगों की टोलियां बनाने का क्रम शुरू हो गया है।
कार्यकारिणी का गठन
रामनवमी कार्यक्रम को लेकर रामनवमी महोत्सव समिति सिरोही का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शंकरलाल माली, वरि. उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, उपाध्यक्ष महिपालसिंह चारण, वीरेंद्र एम चौहान, समन्वय प्रमुख शिवलाल सुथार, राजेश त्रिवेदी, महामंत्री एडवोकेट सूर्यवीरसिंह चारण, संयोजक सुरेश सगरवंशी, मंत्री हेमंत पुरोहित, कोषाध्यक्ष राजेश गुलाबवाणी, सह कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, मीडिया प्रमुख लोकेश खंडेलवाल, सह मीडिया चिराग रावल, बैठक व्यवस्था शैतान सेन, नगर सजावट दीपक रावल, सह सजावट अमन प्रजापत, समाज संपर्क नारायण देवासी, संस्था- संगठन गोविंदसिंह बारठ विक्रम यादव, व्यापारी संपर्क भरत माली, प्रशासन समन्वय अशोक पुरोहित, ग्रामीण संपर्क मनोज रावल, झांकी प्रमुख हेमंत वैष्णव, वस्तु भंडार व कार्यालय अमन प्रजापत, विद्यार्थी-छात्रावास संपर्क गोपाल माली, सोशल मीडिया नारायण देवासी, महिला संपर्क वीनू सूर्यवंशी, बस्ती आयाम के प्रकाश पटेल समेत बस्तियों के प्रभारी, सह प्रभारी, पालक और शहर के लोगों की वित्त कमेटी सहयोग निधि की व्यवस्था संभालेगी।