पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Water Saved By Playing Dry Holi Culture Became True By Ger Dance

सूखी होली खेलकर बचाया पानी, गेर नृत्य से साकार हुई संस्कृति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली पर्व जिलेभर में परम्परागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले में सोमवार शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इसके बाद ढूंढोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही मंगलवार को धुलंडी पर्व मनाया। युवाओं ने परस्पर गुलाल डालकर सुखी होली खेली। वहीं जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में होली के दूसरे दिन बुधवार को धुलंडी पर्व मनाया।

जिला मुख्यालय पर शहर के रामझरोखा, सरजावाव दरवाजा, कृष्णापुरी, नया वास, संपूर्णानंद कॉलोनी, भाटकड़ा, वाघेला लाइन, छीपाओली, कुम्हारवाड़ा, ब्रहमपुरी, शांतिनगर समेत कई मोहल्लों में होलिका दहन किया गया। वहीं होली अवकाश से पूर्व कई शिक्षण संस्थानों ने होली का पर्व मनाया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल, सारणेश्वर स्कूल, दक्षिणी मेघवाल वास स्कूल व निजी स्कूलों में बच्चों ने गुलाल से होली खेली। इसी के साथ कई जगहों पर गेर नृत्य का भी आयोजन किया गया।

नया सानवाड़ा| कस्बे में पूर्वी होलिका चौक व पश्चिम होलिका चौक में विधि विधान से पं. भरत गुरु के सानिध्य में होलिका दहन किया। इस मौके सरपंच अलका रावल, जीतू रावल, उप सरपंच कालूराम देवासी समेत ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान गेर नृत्य का भी आयोजन किया गया।

रोहिड़ा|कस्बे समेत वासा, वाटेरा, भीमाना, भारजा, मांडवाड़ा देव, तरूंगी में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में सोमवार देर से शाम को शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। इस मौके घांची पंच चौरा के पास घांची समाज की ओर से नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पोसालिया| कस्बे समेत अरठवाड़ा व आसपास के गांवों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने सूखी होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। पोसालिया के माली समाज धर्मशाला में होली दहन का आयोजन किया गया। वहीं बुधवार को माली समाज धर्मशाला के बाहर गेर नृत्य का आयोजन किया गया।

दांतराई| कस्बे समेत आसपास गांवों में होली का त्योहार उत्साह से मनाया गया। दो दिवसीय होली त्योहार के पहले दिन होलिका दहन किया तथा दूसरे दिन धुलंडी पर एक दूसरे को रंग लगाया। कस्बे के सारणेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही शाम को गेर नृत्य का आयोजन किया गया।

मंडार| कस्बे में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके मुख्य बाजार और तीन रास्ते पर होली दहन का आयोजन किया गया तथा रात को गेर नृत्य हुआ। साथ ही युवाओं ने सूखे रंगों से होली खेल पानी बचाने का संदेश दिया।

रेवदर| कस्बे समेत आसपास गांवों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरेसी माता मंदिर परिसर के आगे होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी तरह हाथल, मालगांव, पोसितरा व पामेरा गांव में भी होली पर्व मनाया गया। वहीं बुधवार को कस्बे के मुख्य बाजार में मेले का आयोजन किया गया। इसी तरह शुक्रवार को कस्बे के सरेसी माता मंदिर परिसर में मेला भरेगा।

शिवगंज में विधायक लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

शिवगंज| विधायक संयम लोढ़ा ने अपने निवास पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों के साथ होली व धुलंडी पर्व मनाया। सिरोही नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा व शिवगंज नगर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, अधिशासी अभियंता महेंद्रसिंह चौधरी, थानाधिकारी बुद्धाराम चौधरी, व्याख्याता डॉ रवि शर्मा समेत कई जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह आवास पहुंच कर विधायक को होली का गुलाल लगाया।

शिवगंज में मनाया होली उत्सव, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

शिवगंज| नगर पालिका मंडल की ओर से होली चौक बाजार में होली दहन कार्यक्रम रखा गया। इसमें विधायक संयम लोढ़ा, नगर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची समेत कई व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगरसेठ अजीतसिंह लोढ़ा ने होली का दहन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद नारायणलाल परिहार, जयंतिलाल सोनी, प्रकाश मीणा, राजेंद्रसिंह राठौड़, आकाश कुमार, किस्तूरराम घांची, नरेंद्र कुमार जैन, बलवीरसिंह, डॉ रवि शर्मा, पंडित रमेश कुमार, मनीष सरार्फ, दलपत गांधी, अरविंंद कुमार मौजूद थे। शहर के कलापुरा में नारायणसिंह राणावत ने होली का दहन किया। गोकुलवाड़ी मोहल्ले में माली समाज अध्यक्ष मांगीलाल टांक, आखरिया चौक में सारणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक धर्मपालसिंह राठौड़ ने विधिवत पूजन कर होली का दहन किया। गोकुलवाड़ी मोहल्ले में माली समाज की ओर से गेर नृत्य का आयोजन रखा गया।

होली के दूसरे दिन धुलंडी पर लोगों ने अबीर-गुलाल से खेली होली, कई जगह गेर नृत्य का आयोजन भी हुआ, गर नृत्य देखने उमड़े ग्रामीण

होलीका दहन में युवाओं ने दिखाया उत्साह

सरूपगंज| कस्बे समेत आसपास गांवों में रंगों का पर्व होली सोमवार व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को धुलंडी पर आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित व्यापारिक संगठनों की ओर से गुलाल होली खेली गई। सोमवार को होली चौक, भावरी, नितोड़ा, काछोली, धनारी में होली का दहन किया गया।

तंवरी| सिलदर में होली के तीसरे दिन बुधवार को धुलंडी खेली गई। इस दौरान युवाओं ने पानी बचाओ के तहत सूखे रंगों से होली खेली।

शिवगंज. नगर पालिका की ओर से आयोजित होली दहन कार्यक्रम में मौजूद लोग।

पोसालिया. होली महोत्सव के तहत गेर नृत्य का आयोजन किया गया।

सिरोही. रंगो का त्योहार होली पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को शहर की युवतियों ने सूखे रंगों से होली खेली और पानी बचाने का संदेश भी दिया।
खबरें और भी हैं...