पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News Woman Power Honored Under The Aegis Of Abvp

एबीवीपी के तत्वावधान में नारी शक्ति का हुआ सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबूरोड | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आबूरोड नगर इकाई के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संगठन जिला सहसंयोजक अंजली कुमावत ने बताया कि नगर मंत्री उर्वशी देसाई की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि आज महिलाएं केवल घर ही नहीं संभालती है बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक समेत हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। प्रधानाचार्य सोनालिन सुरेडिया, अध्यापिका राजलक्ष्मी, चार्टर्ड एकाउंटेंट स्वाति भारद्वाज, आर्ट ऑफ लिविंग टीचर संगीता अग्रवाल, प्रेसिडेंट ऑफ योगा एसोसिएशन डॉ. टीनानाथ, डॉ. नीलू सिंगला गायकेनोलॉजिस्ट, डॉ. कीर्ति बंसल, मंजू बंसल गृहणी, सुगना पुलिस विभाग, सुलोचना पुलिस विभाग व विमला देवी पुलिस विभाग का तिलक लगाकार एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृतिचिंह भी दिए। इस मौके कोमल गौर, पूजा पाठक, विक्रम लोधा, नितेष सैनी, लव खत्री, मंगल सिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...