पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Youth Arrested For Hunting From Gunpowder Hills

मोटाल की पहाड़ियों से शिकार के लिए बंदूक लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोतवाली पुलिस ने मोटाल की पहाडिय़ों में शिकार करने के लिए पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से टोपीदार बंदूक जब्त की। कोतवाली थाने के डिप्टी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि थाने के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल को सूचना मिली कि मोटाल की पहाडिय़ों में शिकार करने के लिए युवक बंदूक लेकर घूम रहे है। सूचना के आधार पर उन्होंने दल सहित मोटाल की पहाडिय़ों में घेराबंदी की। इस दौरान उन्होंने रोहिड़ा थाना क्षेत्र के कानिया फली निवासी रणसा गमेती पुत्र जगाराम गमेती को गिरफ्तार कर उसके पास से टोपीदार बंदूक जब्त की। पुलिस ने मौके पर ही उससे बंदूक लेकर देखी, तो उसमें बारुद भरा हुआ मिला। इस पर पुलिस आरोपी को साथ लेकर कोतवाली लौटी। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...