पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News Youth Arrested With 6 Grams Of Smack In Sirohi

सिरोही में 6 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरोही | कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात को चैकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम स्मैक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। डीएसपी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि राजपुरा हाइवे बोर्ड मोड़ पर शनिवार देर रात वाहनों की जांच के दौरान सब इंस्पैक्टर मोहनलाल ने मोटाल निवासी सरफराज पुत्र अब्दुल रहीम पठान की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान सब इंस्पैक्टर निर्मल खत्री, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल भवानीसिंह, हैड कांस्टेबल ईश्वरसिंह, मोहनसिंह व कांस्टेबल पंकज और रोहिताश मौजूद रहे।

सरफराज पठान
खबरें और भी हैं...